खेल

उनमें विराट जैसी पर्सनैलिटी नहीं दिख रहा….हेडिंग्ले में भारत की हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल

IND vs ENG: इंग्लैंड ने मंगलवार को हेडिंग्ले टेस्ट में भारत को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 371 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम ने बेन डकेट की 149 रनों की तूफानी पारी के दम पर आसानी यह जीत दर्ज की. इस हार के साथ ही शुभमन गिल के टेस्ट कप्तान के रूप में करियर की शुरुआत बेहद चुनौतीपूर्ण रही, भले ही भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पांच व्यक्तिगत शतक लगाए हों. वहीं मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने गिल की रणनीति और कप्तानी कौशल पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. हुसैन ने गिल की तुलना विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे पूर्व कप्तानों से करते हुए कहा कि गिल में अभी वह आभा और प्रभाव नजर नहीं आता.

कप्तान दिख ही नहीं रहा था

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि मुझे लगा जैसे कोई अपनी राह तलाश रहा हो. जब आप कोहली और रोहित जैसे कप्तानों के बाद टीम की कमान संभालते हैं, तो एक स्वाभाविक तुलना होती है. मैदान पर गिल की मौजूदगी वैसी प्रभावशाली नहीं थी. मुझे तो लगा जैसे मैदान पर कई कप्तान थे. हुसैन ने कहा कि गिल मैदान पर फैसले लेने में निर्णायक नहीं दिखे और उनकी रणनीति अधिकतर प्रतिक्रियात्मक थी,ना कि सक्रिय. उन्होंने यह भी कहा कि गिल सीनियर खिलाड़ियों जैसे केएल राहुल और ऋषभ पंत के साथ जिम्मेदारियां साझा करते दिखे,जिससे कप्तानी में स्पष्टता की कमी महसूस हुई.

जडेजा का गलत इस्तेमाल !

हुसैन ने मैच में रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी के उपयोग पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि गिल को बतौर कप्तान अपने अनुभवी स्पिनर को बेहतर गाइड करना चाहिए था. हुसैन ने कहा मैच के दौरान देखा गया कि जडेजा गेंद को उस रफ एरिया में डाल ही नहीं रहे थे,जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता था. रवि शास्त्री और मार्क बुचर के हवाले से हुसैन ने बताया कि गेंदबाज रफ एरिया का इस्तेमाल ही नहीं कर पाए. रवि शास्त्री बार-बार कह रहे थे कि गेंद थोड़ी बाहर फेंको,धीमी फेंको ताकि रफ में पड़ी गेंद असर करे. लेकिन मैदान पर न तो कप्तान और न ही कोई वरिष्ठ खिलाड़ी जडेजा से इस बारे में बात करता नजर आया.

नेतृत्व की अग्नि परीक्षा

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी कहा कि यह हार मुख्य रूप से गेंदबाजी रणनीति और संवाद की कमी के चलते हुई. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि गिल को मैदान पर अधिक निर्णायक और मुखर होना होगा, खासकर तब जब वह अनुभवी खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं. अब जब भारत सीरीज के दूसरे टेस्ट की ओर बढ़ रहा है, शुभमन गिल की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े हो चुके हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह आलोचनाओं से सीख लेते हुए टीम को अगले मुकाबले में नई ऊर्जा के साथ उतार पाएंगे. कप्तान के रूप में उनका यह शुरुआती दौर भारतीय क्रिकेट के भविष्य की दिशा तय कर सकता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

13 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

15 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

15 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

16 hours ago