उत्तर प्रदेश

गंदा है पर धंधा है : गाजियाबाद में डेटिंग ऐप का मायाजाल, क्लब और कैफे में चलता था खेल…

Ghaziabad News : गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल ने क्लबों और कैफे में कथित अनैतिक गतिविधियों और धोखाधड़ी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने आरोप लगाया है कि राजनगर आरडीसी क्षेत्र में चल रहे कई क्लब और कैफे, जैसे हार्टबीट, जी-टैक्स, विंटेज, टीजीपी, क्रिस्टल, एलेक्स, और दा ग्रैंड, में अनैतिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इन जगहों पर न केवल अवैध गतिविधियां चल रही हैं, बल्कि डेटिंग ऐप्स के जरिए युवाओं को ठगा भी जा रहा है।

पुलिस ने की कार्रवाई

पिंकी चौधरी ने क्लब में काम करने वाली एक पीड़िता का हवाला देते हुए कहा कि एक युवती को काम छोड़ने पर बुरी तरह मारा गया, जिसके सिर पर 18 टांके आए। इस मामले में पुलिस ने केवल धारा 151 के तहत कार्रवाई की, जो उनके अनुसार अपर्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन क्लबों और कैफे को जल्द बंद नहीं किया गया, तो हिंदू रक्षा दल रविवार को कविनगर थाने का घेराव करेगा। उन्होंने क्लब संचालकों के नाम भी सार्वजनिक किए, जिनमें मोहित जायसवाल, जावेद मुरादनगर, मनीष कुमार, मनीकांत , राहुल गुप्ता, राहुल वर्मा, और अन्य शामिल हैं।

डेटिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी का खेल

लड़की ने यह भी खुलासा किया कि इन क्लबों में डेटिंग ऐप्स के माध्यम से सुनियोजित धोखाधड़ी की जा रही है।  उनके अनुसार, कुछ लोग लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर डेटिंग ऐप्स पर युवकों से चैट करते हैं। चैट के दौरान, वे युवकों को क्लब या उसके आसपास मिलने के लिए बुलाते हैं। जब युवक वहां पहुंचता है, तो उसे एक ऐसी लड़की से मिलवाया जाता है, जिसे चैट में इस्तेमाल किए गए नाम और पूरी डिटेल्स पहले ही दे दी जाती हैं। यह लड़की युवक को क्लब के अंदर ले जाती है, जहां खाने-पीने के सामान का कई गुना अधिक बिल थमाया जाता है।

हिंदू रक्षा दल ने लगाया आरोप

न्यूज इंडिया के पास वो चैट के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध है जो किसी लड़के के आने से पहले लड़की को भेजे जाते थे। उदाहरण के तौर पर, एक मामले में 20 रुपये की पानी को बोतल का बिल 100 रुपये जोड़ा गया। यदि युवक बिल चुकाने में असमर्थ होता है, तो उसे धमकाया जाता है या बंधक बनाकर पैसे वसूले जाते हैं। हिंदू रक्षा दल ने आरोप लगाया कि यह एक संगठित गिरोह का काम है, जिसमें नाबालिग लड़कियों को भी बहला-फुसलाकर गलत कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि एक युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पाया गया कि दो ग्रुपों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक युवक ने पीड़िता के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है और जांच जारी है। हिंदू रक्षा दल ने पुलिस को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि इन क्लबों और कैफे में अनैतिक गतिविधियों और धोखाधड़ी पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो वे स्वयं इन्हें बंद कराने की कार्रवाई करेंगे। संगठन ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा रविवार को कविनगर थाने का घेराव किया जाएगा। पीड़ित लड़की ने हाथ जोड़कर योगी जी से विनती की है कि योगी जी इस दल से बेटियों को बचा लो।

ऋषभ भारद्वाज संवाददाता गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago