Gaya Junction Ganja Seizure: बिहार के गया जंक्शन पर रेल पुलिस ने तेजस राजधानी एक्सप्रेस से करीब 17.7 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पटना सिटी के रहने वाले मनोज कुमार वर्णवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 8 लाख 87 हजार 450 रुपये है। आरोपी के पास मौजूद ट्रॉली बैग और हैंडबैग की तलाशी के दौरान गांजा मिलने का दावा किया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल पुलिस की टीम स्टेशन और ट्रेनों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री संदिग्ध सामान लेकर सफर कर रहा है। पुलिस टीम ने ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने का इंतजार किया। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, टीम बताए गए कोच और बर्थ तक पहुंची। वहां मौजूद यात्री से पूछताछ के बाद उसके दोनों बैग की तलाशी ली गई।
पुलिस के मुताबिक, ट्रॉली बैग और हैंडबैग की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसका वजन कराने पर कुल 17 किलो 749 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 8,87,450 रुपये बताई है।
रेल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार वर्णवाल के रूप में हुई है, जो पटना सिटी का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा लेकर दिल्ली जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और दिल्ली में इसे किसे पहुंचाया जाना था।
रेल थाना प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार गश्ती और निगरानी की जा रही है। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर गांजे के स्रोत और संभावित खरीदार तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अकेले इस मामले में शामिल था या उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/trump-india-china-russia-oil-100-percent-tariff-bill/
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…
PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…