Monday, Aug 31

होम = News Big = हॉकी में जर्मनी का बड़ा कमाल, पाकिस्तान के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की; फाइनल में स्पेन को दी मात

हॉकी में जर्मनी का बड़ा कमाल, पाकिस्तान के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की; फाइनल में स्पेन को दी मात

by | Aug 31, 2026 | News Big, खेल

Hockey World Cup: जर्मनी ने एक बार फिर हॉकी की दुनिया में अपना दबदबा साबित कर दिया है। फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर जर्मनी ने चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जर्मनी के लिए मैच का एकमात्र गोल मिशेल स्ट्रुथॉफ ने 44वें मिनट में किया। इससे पहले जर्मन टीम 2002, 2006 और 2023 में भी वर्ल्ड कप जीत चुकी है, जबकि स्पेन का पहला खिताब जीतने का इंतजार अब भी जारी है।

स्पेन के दबाव के बावजूद जर्मनी की बढ़त कायम

पहले हाफ में दोनों टीमें गोल के लिए जूझती रहीं और स्कोर 0-0 रहा। जर्मनी और स्पेन को एक-एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन दोनों नाकाम रहे। तीसरे क्वार्टर में स्पेन ने जर्मन गोल पर 10 हमले किए, मगर मजबूत डिफेंस के आगे गोल नहीं कर सका

सेमीफाइनल में स्पेन ने नीदरलैंड्स और जर्मनी ने अर्जेंटीना को दी मात

फाइनल तक पहुंचने के लिए स्पेन और जर्मनी ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। स्पेन ने एमस्टेलवीन में सह-मेजबान नीदरलैंड्स को 4-3 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया, जबकि जर्मनी ने वावरे में अर्जेंटीना को 2-1 से मात दी। वहीं, ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। अर्जेंटीना के कप्तान मैथियास रे ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को जीत दिलाई।