Google's Diwali Dhamaka
Google's Diwali Dhamaka : दिवाली से पहले गूगल ने अपने यूज़र्स के लिए शानदार तोहफा पेश किया है। कंपनी ने एक लिमिटेड पीरियड ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत यूज़र्स को सिर्फ ₹11 में क्लाउड स्टोरेज के साथ एआई टूल्स का फायदा मिलेगा। यह ऑफर 31 अक्टूबर 2025 तक के लिए वैध है और सिर्फ नए Google One यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। यानी जिन्होंने पहले कभी Google One सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है।
इस स्पेशल दिवाली ऑफर में गूगल 100GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज प्लान्स बेहद कम कीमत पर दे रहा है। सामान्य दिनों में जहां Google One का 100GB प्लान ₹130 प्रति माह और 2TB वाला AI Pro प्लान ₹1,950 प्रति माह में मिलता है, वहीं अब यह सभी प्लान सिर्फ ₹11 में पूरे तीन महीनों के लिए मिल रहे हैं। यानी, इस ऑफर से यूज़र्स को करीब ₹5,800 से ज्यादा की बचत हो सकती है।
गूगल का AI Pro प्लान सबसे एडवांस पैक है, जिसमें 2TB क्लाउड स्टोरेज के साथ यूज़र्स को Gemini 2.5 Pro तक की एक्सेस दी जा रही है। इसके जरिए आप Gmail, Google Docs, और Google Vids जैसे ऐप्स में एआई टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, हर महीने 1000 AI क्रेडिट्स और कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे।
जो यूज़र्स लंबे समय के लिए प्लान लेना चाहते हैं, उनके लिए भी गूगल ने बचत का मौका दिया है। दिवाली ऑफर में 100GB वाला सालाना प्लान ₹1,000 से कम और 2TB वाला प्रीमियम प्लान ₹5,000 से कम में उपलब्ध है। इससे यूज़र्स को लगभग 37% तक की बचत मिल रही है।
ये भी पढ़े - भारत को मिला नया स्वदेशी तेजस MK1A, भरी पहली उड़ान, राजनाथ सिंह बोले-“आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग”
यह दिवाली ऑफर सिर्फ तीन महीने के लिए है, लेकिन ₹11 में इतने बेहतरीन फीचर्स और स्टोरेज पाना किसी बड़े डील से कम नहीं। यूज़र्स चाहें तो कभी भी प्लान कैंसल कर सकते हैं।
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…