चुनाव

बिहार में महागठबंधन पर बोले बाबा रामदेव – “मोदी का मुकाबला करने में कोई …”

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। इसी को लेकर हरिद्वार में शुक्रवार (17 अक्टूबर) को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सहित सभी प्रमुख खिलाड़ी अपनी जीत को लेकर विश्वास जता रहे हैं।

उन्होंने कहा, “बिहार में महागठबंधन समेत हर राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहा है। सभी को अपनी जीत पर भरोसा है — चाहे वह महागठबंधन हो, प्रशांत किशोर हों या ओवैसी। हालांकि एनडीए न केवल वर्तमान में देश का सबसे राजनीतिक रूप से सशक्त गठबंधन है, बल्कि उसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, जिनका व्यक्तित्व हिमालय जितना दृढ़ और मजबूत है। आज कोई भी विपक्षी नेता पीएम मोदी की लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता का मुकाबला करने में सक्षम नहीं है।”

एनडीए में कौन-कौन से दल शामिल

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में कुल पांच दल शामिल हैं — भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा। सीटों के बंटवारे के तहत बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं।

कांग्रेस (इंडिया ब्लॉक) के साथ कौन-कौन?

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, भाकपा (माले), भाकपा, माकपा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं।

वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा एनडीए गठबंधन के तहत छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए ने लगभग सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, हालांकि लोजपा (रामविलास) ने अभी कुछ नामों की घोषणा नहीं की है।

बिहार में मुख्य मुकाबला बीजेपी-जदयू के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के बीच होगा। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

ये भी पढ़े : दिल्ली में बढ़ी ठंड, बिगड़ी हवा : आनंद विहार में AQI 350 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

Kajal Sharma

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

27 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

51 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

3 hours ago