बिहार

बिहार में माले का बिगुल! 20 उम्मीदवारों के साथ शुरू हुआ चुनावी अभियान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल अब गर्माने लगा है। महागठबंधन के घटक दलों में से एक भाकपा-माले (CPI-ML) ने सबसे पहले अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है। पार्टी ने दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कुल 20 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस बार माले ने सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी है। सूची में अनुसूचित जाति (SC) और सामान्य वर्ग (General Category) दोनों को बराबर तवज्जो दी गई है।

उमीदवारों की घोषणा

पार्टी ने पहले चरण के लिए 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें भोर, जिरदेई, दरौली, दारौंडा, कल्याणपुर, वारिसनगर, राजगीर, दीघा, फुलवारी, पालीगंज, आरा, अगियॉं, तारारी और डुमरांव जैसी अहम सीटें शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में पार्टी ने 6 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिनमें सिकटा, पिपरा, बलरामपुर, करकट, अरेवाल और घोसी सीटें शामिल हैं।

भाकपा-माले ने कहा कि इस बार का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि ‘जनता के अधिकार और न्याय की लड़ाई’ का चुनाव है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन में जनसंघर्षों से जुड़े और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय चेहरों को प्राथमिकता दी गई है।

फेज-1 के प्रमुख उम्मीदवार

भोर से धनंजय (SC), जिरदेई से अमरजीत कुशवाहा, दरौली से सत्यदेव राम (SC), दारौंडा से अमरनाथ यादव, कल्याणपुर से रंजीत कुमार राम (SC), वारिसनगर से फूलबाबू सिंह, राजगीर से विश्वनाथ चौधरी (SC), दीघा से दिव्या गौतम, फुलवारी से गोपाल रविदास (SC), पालीगंज से संदीप सौरभ, आरा से क्यामुदीन अंसारी, अगियॉं से शिव प्रकाश रंजन (SC), तारारी से मदन सिंह और डुमरांव से अजीत कुमार सिंह शामिल हैं।

फेज-2 के उम्मीदवार

सिकटा से वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पिपरा (सुपौल) से अनिल कुमार, बलरामपुर से महबूब आलम, करकट से अरुण सिंह, अरेवाल से महानंद सिंह और घोसी सेराम बली सिंह यादव को टिकट मिला है। माले की यह रणनीति महागठबंधन में उसकी मजबूत उपस्थिति दिखाने का प्रयास मानी जा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि उसकी जमीनी पकड़ और किसान-मजदूर वर्ग के समर्थन से वह कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

ये भी पढ़े:  पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट

Shagun Chaurasia

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

32 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago