Ghaziabad Society Fire: गाजियाबाद में मंगलवार तड़के एक रिहायशी सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों और घने धुएं के कारण कई लोग बिल्डिंग में फंस गए, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन हादसे में तीन पालतू कुत्तों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अवंतिका-2 सोसाइटी के फ्लैट नंबर 202 में हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल सिंह के अनुसार, 2 जून की रात करीब 3:09 बजे कोतवाली घंटाघर फायर स्टेशन को सूचना मिली कि सोसाइटी के तीसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो फायर टेंडर और पुलिस टीम को मौके पर भेजा। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जब दमकलकर्मियों ने फ्लैट के भीतर जांच की, तो तीन पालतू कुत्ते मृत अवस्था में मिले। अधिकारियों के अनुसार, आग से उठे घने धुएं के कारण उनका दम घुट गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दमकल विभाग की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि आग किन कारणों से लगी। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…