Ghaziabad Loni Child Drowning: गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। कूड़े और गंदगी से भरे तालाबनुमा दलदल में 6 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
यह घटना लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की नसबंदी कॉलोनी के पास रविवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरिफ का बेटा आतिफ पतंग पकड़ने के दौरान श्मशान घाट के पास बने तालाब की ओर चला गया। यह तालाब लंबे समय से कूड़े-कचरे से भरा हुआ था, जिसके चलते वहां खतरनाक दलदल बन गया था। इसी दलदल में फंसकर बच्चा डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रातभर तलाश अभियान चलाया गया। बाद में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को भी बुलाया गया। दलदल और कचरे के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। आखिरकार लगभग 22 घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने बच्चे का शव बाहर निकाला।
स्थानीय गोताखोरों के मुताबिक, तालाब में करीब 25 फीट गहराई और 7-8 फीट तक मोटी कीचड़ की परत थी। कूड़े के नीचे शव फंसा होने से तलाश और भी मुश्किल हो गई। जेसीबी की मदद से कचरा हटाने की कोशिश की गई, लेकिन हालात बेहद जोखिम भरे बने रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर लंबे समय से कूड़ा डाला जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया। न तो कोई सुरक्षा इंतजाम किए गए और न ही चेतावनी के बोर्ड लगाए गए। अवैध निर्माण और अतिक्रमण ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को घेरा, प्रियंका ही संभाल सकती हैं पार्टी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…