Others

शरद पवार अस्पताल में भर्ती: डॉक्टरों ने बताया स्वास्थ्य का हाल

Maharshtra News: महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) प्रमुख शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी कुछ जरूरी जांचें की जा रही हैं। उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जिसके चलते उन्होंने अपना बारामती दौरा भी रद्द कर दिया है।

फरवरी महीने में भी बिगड़ी थी तबीयत

शरद पवार की तबीयत पिछले महीने भी बिगड़ी थी, जिसके चलते उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। उन्हें 9 फरवरी को सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के बाद 14 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इसके अलावा 28 फरवरी को भी उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया गया था। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य कारणों से उप-चुनाव कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए शरद पवार

इस महीने की शुरुआत में शरद पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले समेत 19 अन्य सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण किया। उस दौरान पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे थे और सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में बैठे-बैठे शपथ ली थी। वहीं, उन्हें बारामती में आयोजित होने वाली प्रचार की सांगता सभा में शामिल होना था, जो उपचुनाव से पहले का अहम कार्यक्रम माना जा रहा था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते अब वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago