PM Modi

PM मोदी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, कहा-‘पीएम मोदी आतंकवादी हैं…’

Kharge Modi Terrorist Remark: तमिलनाडु में आगामी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रचार अभियान के अंतिम चरण में जहां सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष के एक बयान ने सियासी विवाद को और बढ़ा दिया है।

क्या है पूरा मामला?

राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला DMK-कांग्रेस गठबंधन और AIADMK-भाजपा गठबंधन के बीच माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी।

खरगे के बयान से बढ़ा विवाद

चेन्नई में एक रैली के दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखी टिप्पणी कर दी। उन्होंने सवाल उठाया कि AIADMK किस तरह मोदी के साथ गठबंधन कर सकती है और उनके नेतृत्व पर भी गंभीर आरोप लगाए। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया।

भाजपा का तीखा पलटवार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने खरगे के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। गोयल ने कांग्रेस और DMK से माफी की मांग करते हुए इसे जनता का अपमान बताया।

एनडीए की जीत का दावा

पीयूष गोयल ने दावा किया कि तमिलनाडु में NDA गठबंधन को भारी समर्थन मिल रहा है और चुनाव में साफ जीत उनकी होगी। उन्होंने विभिन्न रैलियों और रोड शो में उमड़ी भीड़ को इसका संकेत बताया।

खरगे ने दी सफाई

बयान पर बढ़ते विवाद के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका आशय यह था कि सरकार जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष पर दबाव बना रही है, न कि किसी व्यक्ति को आतंकवादी कहना।

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को घेरा, प्रियंका ही संभाल सकती हैं पार्टी

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago