Ghaziabad: गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भौवापुर में खेत में काम कराने के बहाने ले जाए गए 10 वर्षीय केशव की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चे के पिता संजय की शिकायत पर गांव के निवासी श्री निवास उर्फ सीओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बीच आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर अपने खेत में काम कराने ले गया। आरोप है कि खेत के चारों ओर जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए तारबंदी की गई थी, जिसमें बिजली का करंट छोड़ा गया था। काम के दौरान केशव का हाथ तार से छू गया और तेज करंट लगने से वह तार से चिपक गया। गांव के युवक शनि ने बच्चे को खेत की मेड़ पर तार से चिपका देखा और तत्काल 112 पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्चे को सीएचसी मुरादनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी श्री निवास उर्फ सीओ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े: Sawan 2026: जानें सावन के सोमवार, शिवरात्रि, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और ग्रहण की पूरी जानकारी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…