उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर बैठक, आपदा राहत तैयारियों की समीक्षा

Ghaziabad News: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, उपजिलाधिकारी (सदर) अरुण दीक्षित ने हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सिटी फोरेस्ट बाढ़ चौकी पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में आपदा राहत से संबंधित तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।

उपजिलाधिकारी ने बाढ़ चौकी की व्यवस्थाओं, बाढ़ राहत शिविरों, गोताखोरों की भूमिका, जन जागरूकता और सभी पक्षों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया।बैठक में मोहन नगर जोन के प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आपदा राहत की तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

संबंधित क्षेत्र के पार्षद ने भी आपदा राहत के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक के पश्चात उपजिलाधिकारी ने करहेड़ा स्थित कमपोजिट विद्यालय में स्थापित आपदा राहत शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को सूखा राशन उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार किट सहित अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए निर्देशित किया।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले- ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं हैं, बल्कि…

उपजिलाधिकारी अरुण दीक्षित ने बताया कि आपदा राहत टीम पूरी तरह तैयार है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।बैठक में मोहन नगर जोन के जोनल अधिकारी सुनील कुमार सिंह, फोरेस्ट चौकी प्रभारी, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, कोटेदार, पूर्व पार्षद (ग्राम करहेड़ा) बिजेंद्र चौहान, पार्षद संजय त्यागी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Kajal Sharma

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

8 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

32 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

3 hours ago