दिल्ली/NCR

NCR में ऑन डिमांड मंगाई 44 लाख की शराब : बिहार ले जाने का था इरादा गाजियाबाद पुलिस ने किया फेल

Ghaziabad News : क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद (Police Commissionerate Ghaziabad) द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले 1 तस्कर को अरेस्ट किया है। जिससे 44 लाख रूपये कीमत की अवैध शराब वह एक बंद बॉडी का कैंटर बरामद (Ghaziabad Police Arrested) किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एनसीआर में ऑन डिमांड चंडीगढ़ से इंग्लिश शराब में बनाई गई थी जिसे अलग-अलग स्थान पर सप्लाई किया जाना था। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने इस घटना का खुलासा किया है।

बंद बॉडी कैंटर में लाई गई शराब

क्राइम ब्रान्च के इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी द्वारा चंडीगढ़ से अवैध शराब लाने वाले एक आरोपी को अरेस्ट किया है। मैकडॉवेल नम्बर-1 ब्राण्ड की अवैध अग्रेजी शराब की तस्करी कर लाई जा रही कुल 600 पेटी बरामद हुई। तस्करी कर लाई जा रही बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग 44 लाख है। जो सिर्फ चंडीगढ़ में ही बिक्री हेतु अधिकृत है।

छठी फेल अनूप कई राज्यों में तस्कर

पूछताछ पर आरोपी अनूप सिंह ने बताया कि वह छठी फेल है,पढ़ाई छोड़ने के बाद इसने ड्राईविंग का काम सीखा तथा पिछले 20 वर्षों से ट्रक ड्राईविंग का काम करता है। ट्रक ड्राईविंग के काम में ज्यादा आमदनी ना हो पाने व ज्यादातर बाहर रहने के कारण अनूप सिंह परेशान रहने लगा।2021 में अनूप सिंह जीन्द हरियाणा के रहने वाले राममेहर के सम्पर्क में आया जो बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य में शराब की बिक्री बैन किये जाने के कारण हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश से अवैध शराब तस्करी करके बिहार सप्लाई करता था।

हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश से बिहार तक होती थी सप्लाई

जिसमें उसको काफी फायदा होता था उसको ऐसे ड्राईवर की आवश्यक्ता थी जो उसके शराब की तस्करी की गाडियों को बिहार पहुँचा सके। शराब तस्करी के काम में ज्यादा आमदनी होने के कारण अनूप सिह राममेहर के साथ अवैध शराब तस्करी का काम करने लगा तथा राममेहर के द्वारा हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश से तस्करी की गयी अवैध शराब को बिहार पहुंचाने लगा। प्रत्येक चक्कर के 50 हजार मिलते थे।

बिहार से जा चुका है जेल

मार्च 2023 मे अनूप सिह बिहार मे अवैध शराब की तस्करी करने में जिला सहरसा बिहार से जेल चला गया। करीब 8-9 माह जेल में रहने के बाद अनूप सिंह जेल से छूटकर भोला निवासी हसनगढ जनपद रोहतक हरियाणा व रामनिवास निवासी झुन्झुनु राजस्थान के सम्पर्क में आया। जो साथ मिलकर हरियाणा व पंजाब से अवैध शराब तस्करी करके बिहार भेजते थे, शराब तस्करी के काम में ज्यादा आमदनी के लालच में अनूप सिंह पुनः शराब तस्करी में लिप्त हो गया और वह भोला और रामनिवास के द्वारा ज्यादा पैसे देने के कारण उनके साथ मिलकर अवैध शराब की तस्करी कर बिहार पहुंचाने लगा। जिससे काफी आमदनी होने लगी। शराब तस्करी के लिये यह कैंटर रामनिवास ने थाणे महाराष्ट्र के पते पर लिया था। इसी अनूप सिंह को गाजियाबाद पुलिस ने 12 मार्च को मुरादनगर से 500 पेटी शराब के साथ पकड़ा था।

जेल से बाहर आकर फिर शुरू किया धंधा

जिसमें 2 माह 14 दिन जेल में रहने के बाद अनूप जेल से बाहर आया था कुछ दिन अपने भाई की परचून की दुकान पर बैठने के बाद वह फिर विजयपाल निवासी रोहतक के सम्पर्क में आया और दोबारा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त हो गया। अनूप सिंह व विजयपाल ने कैंटर बन्द बॉडी किराये पर ले रखा है। शराब को ट्रक में लोड करने के बाद उसको बन्द करके सील लगा देते है। बिहार में शराब बन्दी होने के कारण शराब तस्करी में काफी आमदनी होती है जिससे ये लोग अपने घर के खर्चे व अपने शौक पूरे करते है। कई राज्यों में शराब को सप्लाई किया जाता है।

ऋषभ भारद्वाज संवाददाता गाजियाबाद

ये भी पढ़ें-  ग्रेटर नोएडा में बनेगा शानदार आशियाना! CRC ग्रुप ने लॉन्च किया 1500 करोड़ का लग्जरी प्रोजेक्ट

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

8 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

15 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

34 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

53 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago