Breaking

गाजियाबाद: 150 करोड़ की संपत्ति के विवाद में बेटे ने पिता को मारी 4 गोलियां, फरार

Ghaziabad property dispute murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर में बुधवार देर रात 32 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने पिता हरिओम चौधरी (52) की संपत्ति विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी निखिल शराब के नशे में था और बहस के दौरान पिस्तौल से चार गोलियां चलाकर हथियार सहित फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।

150 करोड़ की संपत्ति को लेकर था विवाद

हरिओम चौधरी बुडाना गांव के संपन्न किसानों में गिने जाते थे। उनके पास मोदीनगर में 75 बीघा जमीन और दिल्ली-मेरठ रोड पर एक मार्केट थी। उनकी कुल संपत्ति की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई गई है। परिवार में पत्नी अनीता और छोटा बेटा नीशू हैं।

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा के मुताबिक, निखिल शराब का आदी था और पिता उसे अक्सर डांटते थे। हरिओम पहले ही उसे मार्केट की दुकानें और 25 बीघा जमीन दे चुके थे, लेकिन निखिल बाकी जमीन भी अपने नाम कराने की मांग कर रहा था। पिता ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह संपत्ति शराब और अन्य गलत आदतों में बर्बाद कर देगा।

पहले भी कर चुका था फायरिंग

बुधवार रात हरिओम ने पत्नी और छोटे बेटे के साथ भोजन किया था। देर रात नशे में घर लौटे निखिल को पिता ने टोका, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि निखिल ने पहले पिता के चेहरे पर गोली मारी और उनके गिरने के बाद चेहरे, सीने और पेट पर कई गोलियां दागीं। पुलिस के अनुसार, शव पर 4 से 6 गोली के निशान मिले हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि 2018 में निखिल ने अपने छोटे भाई नीशू पर भी गोली चलाई थी। पुलिस उस मामले की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: अमेरिकी फेड की नई टास्क फोर्स में रघुराम राजन, राज चेट्टी और आशा शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

Tanisha Verma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

51 minutes ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

1 hour ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

2 hours ago