Thursday, Aug 27

होम = Cover Story Top = रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद में जाम ही जाम, DME पर थमे वाहनों के पहिए

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद में जाम ही जाम, DME पर थमे वाहनों के पहिए

Ghaziabad Traffic Jam: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम गाजियाबाद की सड़कों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर कई जगह यातायात धीमा रहा और ऊंची आवासीय सोसायटियों से बनाए गए वीडियो में वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं। त्योहार के लिए घर और रिश्तेदारों के यहां जाने वाले लोगों के साथ ऑफिस से लौटने वाली भीड़ भी सड़कों पर रही।

DME एग्जिट पर 8 लेन का ट्रैफिक 2 लेन में सिमटा

DME के एग्जिट पर जाम की बड़ी वजह सड़क का दो लेन में सीमित होना बताई गई। पीछे से आने वाला आठ लेन का ट्रैफिक इस हिस्से में पहुंचने पर टर्न के पास दबाव बढ़ा देता है, जिससे वाहनों की रफ्तार कम हो जाती है और लंबी कतारें लगती हैं। इसके अलावा NH-09 पर डासना से मेहरौली कट, लालकुआं, जीटी रोड, अंबेडकर रोड और मेरठ तिराहे पर भी यातायात प्रभावित रहा।

डायवर्जन के बाद वैकल्पिक रास्तों पर भी बढ़ा दबाव

रक्षाबंधन को लेकर पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई थी। इसके बावजूद शाम को भारी भीड़ के कारण कुछ स्थानों पर वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा। इससे वैकल्पिक मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। ट्रैफिक पुलिस की टीमें प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तैनात रहीं और लगातार जाम कम करने की कोशिश करती रहीं।

देर शाम तक धीमी रही रफ्तार

ट्रैफिक पुलिस के प्रयासों के बावजूद देर शाम तक DME, NH-09 समेत कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। त्योहार के लिए निकले लोगों और दफ्तरों से लौटने वाली भीड़ के एक साथ सड़कों पर आने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

ये भी पढ़े: महिला के नाम से बनाए फर्जी Instagram अकाउंट, पति को भेजे अश्लील वीडियो; दिल्ली में युवक गिरफ्तार