Breaking

PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी, विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव

Gilgit Baltistan Fifth Province Pakistan: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को पाकिस्तान का पांचवां प्रांत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से संविधान में संशोधन कर इस क्षेत्र को आधिकारिक प्रांत का दर्जा देने की मांग की है। अब यह प्रस्ताव पाकिस्तान की संसद में भेजा जाएगा। यदि संसद संविधान संशोधन को मंजूरी देती है, तो गिलगित-बाल्टिस्तान को औपचारिक रूप से पाकिस्तान का पांचवां प्रांत बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रस्ताव में इस क्षेत्र को नेशनल असेंबली और सीनेट में प्रतिनिधित्व देने की मांग भी की गई है।

चुनाव के बाद बदला राजनीतिक समीकरण

यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा और खैबर पख्तूनख्वा में उभरते विद्रोह जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सरकार और सेना इस कदम के जरिए आंतरिक संकट से ध्यान हटाने और कब्जे वाले क्षेत्र पर अपना दावा मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।

7 जून को हुए गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। किसी दल को बहुमत नहीं मिलने पर PPP और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने गठबंधन किया। समझौते के तहत मुख्यमंत्री और स्पीकर का पद PPP, जबकि गवर्नर और डिप्टी स्पीकर का पद PML-N को मिला। इसके बाद विधानसभा ने यह प्रस्ताव पारित किया।

2019 से चल रही है योजना, भारत का स्पष्ट विरोध

पाकिस्तान के संविधान में फिलहाल पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा ही आधिकारिक प्रांत हैं, जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान अब तक सीमित स्वायत्त व्यवस्था के तहत संचालित होता रहा है।

भारत द्वारा अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने पहली बार इस क्षेत्र को पांचवां प्रांत बनाने की योजना सार्वजनिक की थी, लेकिन इमरान खान सरकार इसे लागू नहीं कर सकी। अब शहबाज शरीफ सरकार इस दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। भारत का लगातार यही रुख रहा है कि पूरा जम्मू-कश्मीर, जिसमें गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल है, भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारत पाकिस्तान के ऐसे किसी भी एकतरफा कदम को न तो मान्यता देता है और न ही उसे कानूनी वैधता स्वीकार करता है।

ये भी पढ़े: हाजीपुर में चिराग पासवान बोले- जीविका दीदियों के उत्पाद अब फ्लिपकार्ट के जरिए पहुंचेंगे दुनिया भर में

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago