होम = News Story = हाजीपुर में चिराग पासवान बोले- जीविका दीदियों के उत्पाद अब फ्लिपकार्ट के जरिए पहुंचेंगे दुनिया भर में

हाजीपुर में चिराग पासवान बोले- जीविका दीदियों के उत्पाद अब फ्लिपकार्ट के जरिए पहुंचेंगे दुनिया भर में

Chirag Paswan Jeevika products: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि लोगों के घरों में बनने वाला हर उत्पाद और वस्तु दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचे।

पॉलिसी वॉच फाउंडेशन और फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित कार्यशाला में जीविका समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट के साथ करार कर लिया गया है। इसके तहत अब आपके उत्पाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "लोकल फॉर वोकल" के सपने को साकार करेगा।

चिराग पासवान, मंत्री  

"पहले बाजार में खरीदार ढूंढने जाना पड़ता था। अब तकनीक और ई-कॉमर्स के जरिए एक मोबाइल से ही खरीदार आपके पास पहुंच जाता है। हमारा मकसद है आपके खाद्य पदार्थ और अन्य सामानों को देश-दुनिया तक पहुंचाना।"

उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां अब स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। 

मंत्री ने जीविका दीदियों से अपील की कि अगले एक साल में आप सभी उद्यमी बनेंगी और आने वाली पीढ़ी को एक नया जीवन मिलेगा।

ये भी पढ़े: संजय राउत का बड़ा दावा: फडणवीस को मिल सकती है दिल्ली की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री