GL Bajaj of Greater Noida
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक कॉलेज पर गंभीर आरोप लगे हैं। जहां जीएल बजाज कॉलेज (GL Bajaj College) में छात्रों को पांच मिनट लेट पहुंचना भारी पड़ गया। बारिश और जाम के कारण लेट पहुंचे छात्रों को गेट के बाहर ही रोक दिया। इस कारम करीब 20 छात्रों को अपनी परीक्षा छोड़नी पड़ी। एक छात्र ने अपने साथ हुए व्यवहार की एक वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज में लेट पहुंचने पर करीब 20 छात्रों परीक्षा में बैठने नहीं दिया। छात्रों का कहना है कि सुबह हुई बारिश और जाम के कारण वह लेट हुए थे। तमाम आग्रह के बाद भी सेंटर पर एंट्री नहीं दी गई। इस कारण छात्रों की परीक्षा छूट गई। छात्रों ने प्रबंधन पर तमाम आरोप लगाए हैं। एक छात्र ने मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
सेमेस्टर परीक्षा के लिए केसीसी कॉलेज के छात्रों का सेंटर जीएल बजाज कॉलेज गया है। जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लेट होने के कारण कई छात्र कॉलेज के गेट पर निराश खड़े हैं। वीडियो बनाने वाले छात्र का कहना है कि परीक्षा के लिए जाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। हाथ और पैर में चोट लगी, साथ ही बारिश भी हो रही थी। पांच मिनट लेट पहुंचने पर जीएल बजाज कॉलेज के गेट पर खड़े सर से प्रवेश देने का निवेदन किया गया, उन्होंने मना कर दिया और कहा कि जो करना है कर लो। छात्र का कहना है कि बाद में गार्डों से भी आग्रह किया गया, आरोप है कि उन्होंने बदतमीजी की।
ये भी पढ़े- दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्नेहा देबनाथ की यमुना नदी में मिली लाश, सात दिन से थी लापता
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…