Pramod Sawant and Govind Gaude
पणजी। गोवा की प्रमोद सावंत सरकार में कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े अब मंत्रीमंडल से हटा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सावंत ने बुधवार को गौड़े को मंत्री पद से हटा दिया। बता दें कि गौड़े ने पिछले महीने सीएम प्रमोद सावंत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
गोविंद गौड़ ने मई में दावा किया था कि राज्य के आदिवासी कल्याण विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसके लगभग एक महीने बाद बुधवार को उन्हें राज्य मंत्रीमंडल से बाहर कर दिया गया। बता दें कि आदिवासी कल्याण विभाग का नेतृत्व खुद सीएम प्रमोद सावंत के पास है।
मंत्री पद से हटाए जाने पर गोविंद गौड़े की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। उन्होंने कहा है कि मुझे गोवा सरकार की सूचना और प्रचार वेबसाइट से इसके बारे में पता चला है। मैं मुख्यमंत्री जी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह इनाम दिया है। गौड़े ने कहा कि गोवा के ‘क्रांति दिवस’ यानी 18 जून के मौके पर सीएम सावंत ने मुझे मेरे ‘संघर्ष’ से मुक्त कर दिया है।
गौविंद गौड़े की गिनती गोवा बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती है। गौड़े इस वक्त नॉर्थ गोवा के प्रिओल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी की जीत के बाद बनी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले 2019 से 22 तक सावंत के नेतृत्व वाली सरकार में भी उन्होंने मंत्री के रूप में काम किया था।
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…