Categories: Others

क्या भारत में सरकार बदलना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप? आसिम मुनीर और ट्रंप की मुलाकात पर विपक्ष का सवाल

India-Pak: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की अमेरिका यात्रा के बाद से सियासत तेज हो गई है। शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुनीर और ट्रंप की मुलाकात पर भारत सरकार की तरफ से कोई जवाब क्यों नहीं आया। इतना ही नहीं राउत ने ट्रंप द्वारा भारत में सत्ता परिवर्तन की आशंका जताई है।

'व्हाइट में खाना खा रहा है जनरल मुनीर'

मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा, 'पाकिस्तान का जनरल मुनीर व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ खाना खा रहा है। उसको खास निमंत्रण दिया गया है। शिवसेना नेता ने कहा कि हम इस पर प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर और RSS प्रमुख मोहन भागवत की राय जानना चाहते हैं। पहलगाम में महिलाओं के सिंदूर को मिटाने का दोषी असीम मुनीर है।'

'अब तक हमारी सरकार की भूमिका स्पष्ट नहीं'

वहीं, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा, 'व्हाइट हाउस में ट्रंप जनरल मुनीर को सम्मान देते हैं, उसके साथ डिनर करते हैं। अब तक हमारी सरकार की भूमिका स्पष्ट नहीं हुई है। आपने जो ऑपरेशन सिंदूर किया है, ये उनकी वजह से हो रहा है। यह हमारे देश के लिए चौंकाने वाला है।' उन्होंने आगे कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप कई देशों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और सत्ता में बदलाव चाहते हैं। क्या वो भारत में भी ऐसा ही करना चाहते हैं? मुझे इस पर संदेह है।'

ट्रंप ने की थी मुनीर की मेजबानी

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की दोपहर के भोजन पर मेजबानी की थी। जिसको लेकर उन्होंने कहा था कि वह मुनीर से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। साथ ही ट्रंप ने मुलाकात के बाद बताया कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ के साथ उन्होंने इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष समेत भारत के साथ कारोबार पर चर्चा की थी।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

18 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

24 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

42 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

46 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago