Noida News : नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम ने आयुश पार्किंग सर्विस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया है। एजेंसी पर प्राधिकरण का एक करोड़ रुपये का बकाया था, जिसे अदा करने में वह लगातार चूक कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, आयुश पार्किंग सर्विस एजेंसी को सेक्टर 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 94 और 120 में पार्किंग का ठेका दिया गया था। कंपनी को हर महीने 14 लाख रुपये नोएडा प्राधिकरण को देने थे, लेकिन पिछले काफी दिनों से एजेंसी ने कोई पैसा नहीं दिया था। इस तरह धीरे-धीरे बकाया राशि एक करोड़ रुपये तक पहुंच गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब आयुश पार्किंग सर्विस एजेंसी ने नोएडा प्राधिकरण के साथ धोखाधड़ी की। एजेंसी की ओर से 50 लाख रुपये के तीन चेक दिए गए, लेकिन ये सभी चेक बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के बाद सीईओ लोकेश एम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश दिया।
नोएडा में लगभग नौ अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग संचालित करने वाली आयुष पार्किंग सर्विस एजेंसी को अब किसी भी सरकारी या अर्ध-सरकारी काम का ठेका नहीं मिल सकेगा। प्राधिकरण के अधिकारी बताते हैं कि यह कार्रवाई अन्य एजेंसियों के लिए एक चेतावनी का संदेश है कि समय पर राशि का भुगतान न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि क्या एजेंसी अपनी बकाया राशि का भुगतान करके इस ब्लैकलिस्टिंग से बाहर निकलने की कोशिश करती है या नहीं।
कंचन भारद्वाज
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…