Gold Price Today: सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। देशभर में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 18 जुलाई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,42,520 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं सराफा बाजार में भी सोने की कीमतों में नरमी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोने की कीमत 3,992 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर दिखाई दे रहा है। ऊर्जा कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है। इसके चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना भी मजबूत हुई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जब ब्याज दरें बढ़ती हैं तो निवेशकों का रुझान बेहतर रिटर्न देने वाले निवेश विकल्पों की ओर बढ़ जाता है। ऐसे में सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं की मांग पर दबाव पड़ता है, जिसका असर उनकी कीमतों में नरमी के रूप में देखने को मिलता है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट का दौर जारी है। 18 जुलाई की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक आभूषण विक्रेताओं और औद्योगिक इकाइयों की ओर से खरीदारी कमजोर रहने के कारण घरेलू बाजार में चांदी पर दबाव बना हुआ है। वहीं लगातार मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) के चलते भी कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 55.37 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई, जिसका असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी पड़ा है।
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…