Sonam Wangchuk Hospital: दिल्ली के जंतर-मंतर से शनिवार सुबह एक बड़ी राजनीतिक और सामाजिक खबर सामने आई, जब नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल पहुंचा दिया। वांगचुक पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे थे। पुलिस का कहना है कि उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि उनके समर्थकों ने इसे आंदोलन को दबाने की कार्रवाई बताया है।
प्रदर्शन से जुड़े सीजेपी (Cockroach Janata Party) के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को उनके ठहरने के स्थान पर ही रोक लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने सोनम वांगचुक को विरोध स्थल से हटाया और वहां मौजूद छात्रों को भी प्रदर्शन समाप्त करने के लिए कहा। सौरभ दास ने यह भी दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई से पहले ही दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल पहुंचा दिया। उनकी सेहत को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही थी और इसी बीच पुलिस की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है।
नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या वांगचुक की 21 दिनों से जारी भूख हड़ताल अब समाप्त हो गई है। इस पर फिलहाल उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…