Breaking

रायपुर में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 शव मिलने से सनसनी

Raipur Family Suicide: रायपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी और बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एक घर के भीतर ऐसा मंजर मिला जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में किराए के मकान से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। शुरुआती आशंका आत्महत्या की जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

हर एंगल से जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पश्चिम जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल देव ने बताया कि मृतकों की पहचान 50 वर्षीय साजिद अली, उनकी पत्नी राबिया और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

सहारनपुर में भी सामने आया था ऐसा ही दर्दनाक मामला

इससे पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में भी एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। कौशिक विहार कॉलोनी स्थित घर से पुलिस ने अमीन के पद पर कार्यरत अशोक राठी (40), उनकी पत्नी अजिंता (37), मां विद्यावती (70) और दो बेटों कार्तिक (16) व देव (13) के शव बरामद किए थे। पुलिस के अनुसार, पांचों के सिर पर गोली लगने के निशान मिले थे। मौके से तीन पिस्टल भी बरामद हुई थीं। उस मामले की जांच में पुलिस ने हत्या और आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई थी।

Sunil Gupta

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 minute ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

7 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago