Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब कमोडिटी बाजार पर भी साफ दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच सोने की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है, जबकि चांदी भी सस्ती हुई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना दो दिनों में 1,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,310 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं मंगलवार को भी दोनों श्रेणियों के सोने के दाम में 10-10 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को मिला है। जियो-पॉलिटिकल तनाव और औद्योगिक मांग में सुस्ती के कारण आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। लगातार दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद अब चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
दो दिनों की स्थिरता के बाद आज चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर ₹2,34,900 पर पहुंच गई। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत ₹2,39,900 प्रति किलो है, जो चारों महानगरों में सबसे अधिक है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…