Vietnam Boat Accident: वियतनाम में हुए भीषण नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर मंगलवार (14 जुलाई) को विशेष विमान से मुंबई पहुंचाए गए। वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN979 के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शवों को लाया गया, जहां अधिकारियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें संबंधित राज्य सरकारों के समन्वय से उनके गृह राज्यों के लिए रवाना कर दिया। अब परिजन अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार कर सकेंगे।
मुंबई एयरपोर्ट पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर उनके गृह राज्यों के लिए रवाना कर दिए गए। इनमें चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम और कोयंबटूर समेत कई शहर शामिल हैं। इससे पहले भारतीय दूतावास ने बताया था कि हो ची मिन्ह सिटी से विशेष विमान शवों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ था।
यह हादसा 11 जुलाई को वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हुआ था। 36 लोगों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट स्पीडबोट खराब मौसम और तेज लहरों की चपेट में आकर पलट गई। बोट में 32 भारतीय पर्यटक और 4 वियतनामी क्रू सदस्य सवार थे। हादसे के बाद सभी लोग समुद्र में गिर गए, जिससे कई लोगों की जान चली गई।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…