Breaking

अमेरिका का तीसरी रात भी ताबड़तोड़ हमला, ट्रंप ने ईरान को दी नई चेतावनी

America Iran Attack: अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के चलते एक बार फिर हॉर्मुज स्ट्रेट सुलग उठा है। सोमवार को अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान पर बड़े मिसाइल हमले किए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है, "आज भी मारेंगे, कल भी मारेंगे।" उधर तेल की कीमतों में फिर उछाल आया है और पूरी दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि क्या यह तनाव एक बड़े युद्ध में बदलने वाला है?

सेंटकॉम ने ईरान पर हमले की पुष्टि की

अमेरिका ने मंगलवार तड़के लगातार तीसरी रात भारतीय समय के अनुसार रात 2:15 बजे ईरान के खिलाफ कार्रवाई की। इसकी पुष्टि अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने की। सेंटकॉम का दावा है कि इन हमलों से ईरानी सेना की सैन्य क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचेगा और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों व आम नागरिकों पर हमला करने की उसकी ताकत कमजोर होगी।

ईरानी धमकी के बाद भड़का नया संघर्ष

यह हमला ऐसे समय हुआ, जब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सोमवार को बहरीन, जॉर्डन, कुवैत और ओमान पर नए हमलों की घोषणा की थी। इसके बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। जंग के और फैलने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 9 प्रतिशत से ज्यादा उछल गईं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दबाव बढ़ने लगा है।

Sunil Gupta

Recent Posts

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

4 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

25 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

26 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

43 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

1 hour ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

1 hour ago