Breaking

होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी मिसाइल हमला, UAE के दो तेल टैंकर निशाने पर; भारतीय नाविक की मौत

Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट में तनाव एक बार फिर गहरा गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं। घटना के बाद UAE ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

UAE के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला

UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ओमान की समुद्री सीमा के भीतर होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी शिपिंग मार्ग से गुजर रहे 'मोम्बासा' और 'अल बहिया' नामक तेल टैंकरों को सोमवार रात क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।

भारतीय नाविक की मौत, कई लोग घायल

हमले में 'मोम्बासा' टैंकर पर तैनात एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई। इसके अलावा आठ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल बताए गए हैं। घायल चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिसाइल हमले के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई थी, जिस पर बाद में काबू पा लिया गया।

UAE ने जताया कड़ा विरोध

UAE सरकार ने इस हमले की तीखी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्री सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। साथ ही कहा कि देश अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

विदेश मंत्रालय ने भारत के प्रति जताई संवेदना

UAE के विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिक की मौत पर भारत सरकार और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्रालय ने कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों की भावना के विपरीत है और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को और गंभीर बना सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग

UAE ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि क्षेत्र में शत्रुतापूर्ण गतिविधियां तत्काल रोकी जाएं और होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी शर्त के पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य नौवहन के लिए खोला जाए, ताकि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न हो।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा

इस घटना के बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भी तेज हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए उसके बंदरगाहों से जुड़े समुद्री यातायात पर सख्ती करने की घोषणा की है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित नौसैनिक नाकेबंदी का उद्देश्य ईरान और उसके साथ व्यापार करने वाले नेटवर्क को निशाना बनाना है, जबकि अन्य देशों के जहाजों के लिए रणनीतिक जलमार्ग खुला रहेगा।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal : किसे मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सावधान? जानें पूरा राशिफल


Deepika Gupta

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

8 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

9 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

18 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

39 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

57 minutes ago