Gold-Silver Price News: सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने और चांदी दोनों के दाम में जोरदार बढ़ोतरी हुई है, जिससे सर्राफा बाजार में खरीदारों की नजरें नए भावों पर टिकी हैं।
इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2026 में अब तक 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹9,000 बढ़ चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना करीब ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹1.42 लाख पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी अब भी पिछले साल के मुकाबले करीब ₹10,000 प्रति किलो सस्ती है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव ₹2.30 लाख प्रति किलो था, जो फिलहाल ₹2.20 लाख पर है। हालांकि, इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी छुआ था।
पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में आई तेज गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर जमकर खरीदारी की, जिससे सोने के भाव को सहारा मिला है। दूसरी ओर, चांदी में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। बाजार की नजर वैश्विक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति पर टिकी है। निवेशकों का मानना है कि फेड फिलहाल ब्याज दरों को ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है, जिसका असर चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…