Archana Puran Singh News: अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हिट फिल्मों का हिस्सा बनने के बावजूद उन्हें लंबे समय तक अच्छे रोल नहीं मिले। अर्चना ने कहा कि आज भी मेकर्स उन्हें दमदार किरदार ऑफर नहीं कर रहे हैं, जबकि वह अभिनय के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'बोल बच्चन' की सफलता के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनके पास लगातार फिल्मों के ऑफर आएंगे। उन्होंने कहा कि उस समय कई ट्रेड एनालिस्ट्स ने भी उनसे कहा था कि अब उनके लिए फिल्मों की लाइन लग जाएगी। अर्चना ने मजाक में जवाब दिया था कि पहला ऑफर मिलते ही वे उन्हें फोन करेंगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अगले 10 वर्षों तक उन्हें एक भी फिल्म का ऑफर नहीं मिला। इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की कार्यप्रणाली कई बार बेहद अजीब और अप्रत्याशित होती है।
फिलहाल अर्चना पूरन सिंह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आ रही हैं। जल्द ही वह वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में अहम भूमिका निभाएंगी, जिसमें केके मेनन भी हैं। 24 जुलाई से रिलीज होने वाली इस सीरीज से अर्चना को उम्मीद है कि उन्हें फिल्मों में भी दमदार भूमिकाएं मिलेंगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…