Breaking

सोना खरीदने वालों के लिए राहत, हफ्तेभर में ₹3160 घटा भाव; चांदी भी ₹10000 टूटी

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। देश के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव एक सप्ताह में 3,160 रुपये तक नीचे आया है, जबकि 22 कैरेट सोना भी 2,900 रुपये तक सस्ता हुआ है। रविवार यानी 27 सितंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं मुंबई में इसका भाव 1,52,680 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। घरेलू बाजार में नरमी के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमत कमजोर हुई है। हाजिर सोना 4,282.98 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और एक सप्ताह में इसका वैश्विक भाव 2.1 फीसदी नीचे आया है।

ग्लोबल फैक्टर से तय होती सोने की कीमत

देश में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू परिस्थितियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों से भी प्रभावित होती हैं। ब्याज दरों, डॉलर की स्थिति, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेश मांग जैसे कारक कीमती धातुओं के भाव पर असर डालते हैं। जेफरीज के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड ने सोने की कीमत को लेकर एक बड़ा अनुमान जताया है। उनके मुताबिक, आने वाले समय में सोने का भाव बढ़कर 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

10000 रुपए सस्ती हुई चांदी

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी इस सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। एक हफ्ते में चांदी का भाव करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आया है। 27 सितंबर की सुबह देश में चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 64.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत रिकॉर्ड 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इसके बाद से इसमें लगातार नरमी आई है और मौजूदा स्तर पर यह रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 40 फीसदी नीचे आ चुकी है।

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Sunil Gupta

Recent Posts

IND vs WI: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; नमन धीर को मिला डेब्यू

India vs West Indies ODI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज…

37 seconds ago

नेपाल के हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में एवलांच, 10 पर्वतारोही लापता

Himlung Himal Avalanche: नेपाल के मनांग जिले में तिब्बत सीमा के पास स्थित हिमलुंग हिमाल…

21 minutes ago

नेपाल में बारिश बनी आफत, बाढ़-लैंडस्लाइड से 6 की मौत; हाईवे पर लगा ब्रेक

Nepal Flood Landslide: नेपाल में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में मुश्किलें बढ़ा…

31 minutes ago

मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का 40 फीट तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेतों में घुसा पानी

Tirhut Canal: बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार तड़के तिरहुत बैतरणी नहर का करीब 40 फीट…

1 hour ago

आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, असम सरकार पर भड़के अभिजीत दिपके

Ashutosh Ranka: असम में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रस्तावित वॉलंटियर्स मीटिंग रविवार को शुरू…

2 hours ago

पितृ पक्ष में चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, करियर से धन तक मिल सकते हैं लाभ

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से हो चुकी है और…

2 hours ago