Cover Story Top

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, 10 दिन में गोल्ड ₹5,840 और सिल्वर ₹25 हजार टूटा

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज भले ही कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बीते 10 दिनों में दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है। इस दौरान 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹5,840 और 22 कैरेट सोना ₹5,050 सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। औद्योगिक मांग में सुस्ती और मुनाफावसूली के दबाव के बीच एक किलो चांदी का भाव ₹25,000 तक टूट चुका है।

10 दिनों में ₹25 हजार टूटी चांदी

चांदी की कीमतों में बीते 10 दिनों के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 23 अक्टूबर को एक किलो चांदी का भाव ₹5,000 गिरा था, जिसके बाद लगातार पांच दिनों तक कीमतें स्थिर रहीं। हालांकि, 29 से 31 अक्टूबर के बीच लगातार तीन दिनों में चांदी ₹20,000 सस्ती हो गई। इस तरह 10 दिनों में इसकी कीमत कुल ₹25,000 नीचे आ चुकी है। आज दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2,00,000 पर बिक रही है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यही भाव है।

ब्याज दरों का दबाव, सोने-चांदी की चमक फीकी

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के बीच केंद्रीय बैंकों की सख्त मौद्रिक नीतियों का असर सोने-चांदी पर पड़ रहा है। फेडरल रिजर्व और आरबीआई की ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने में निवेश का आकर्षण कम होता है, जिससे इसकी कीमतों पर दबाव बनता है।

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹16,500 और सोना ₹5,700 से ज्यादा सस्ता

Sunil Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

18 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

18 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

19 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

19 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

19 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

19 hours ago