झारखंड

मौत परोस रहे थे गोलगप्पे! 6 साल के बच्चे की गई जान, 18 बच्चे जिंदगी से जूझ रहे


Food Poisoning Case:
झारखंड के गिरिडीह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सड़क किनारे मिलने वाले खाने की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीषण गर्मी के बीच जहां लोग राहत के लिए चटपटे व्यंजनों का सहारा लेते हैं, वहीं यही स्वाद अब जानलेवा साबित हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बजटों गांव में शनिवार शाम एक फेरीवाला गोलगप्पे और छोले बेचने पहुंचा। गांव के बच्चों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में इन खाद्य पदार्थों का सेवन किया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद हालात अचानक बिगड़ने लगे। लोगों को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

रविवार तक स्थिति और गंभीर हो गई। एक के बाद एक लोग बीमार पड़ने लगे और करीब 20-25 लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। सभी को आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 18 बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कई बच्चों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक घटना में 6 वर्षीय रंजन कुमार जिंदगी की जंग हार गया। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि फेरीवाले द्वारा बेचे गए गोलगप्पे और छोले दूषित थे, जिनके सेवन से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। उपायुक्त रामनिवास यादव, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत और एसडीपीओ जितवाहन उरांव अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

फेरीवाले की तलाश

स्वास्थ्य विभाग की टीम फिलहाल बजटों गांव में कैंप कर रही है। गांव में घर-घर जाकर ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जो बीमार तो हैं लेकिन अभी अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। साथ ही सभी मरीजों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए गए हैं। इधर प्रशासन ने फेरीवाले की तलाश तेज कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग को संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि गर्मी के मौसम में खुले और असुरक्षित खाद्य पदार्थों का सेवन कितना खतरनाक हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाती है।

ये भी पढ़ें: मैंने बड़ा कांड कर दिया… अब बचना मुश्किल है’ दिल्ली हत्याकांड में आरोपी का सनसनीखेज कबूलनामा, भागते वक्त भाई को किया फोन

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

57 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

1 hour ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

2 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

3 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

3 hours ago