देश

कर्ज लेने वालों के लिए खुशखबरी : ब्याज दर घटाकर किया इतना, EMI में मिलेगी राहत

Repo Rate: बैंक लोन की EMI पर राहत देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज बड़ा फैसला सुनाया हैं। भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने 5 दिसंबर को मौद्रिक नीति का बड़ा फैसला सुनाते हुए रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर 5.25 % कर दी है । यही दर है जिस पर बैंक RBI से कर्ज लेते हैं और इसी के आधार पर लोन की ब्याज दर तय होती है। इस साल फरवरी से लेकर अबतक रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट (bps) यानी 1.25 प्रतिशत की कटौती हो चुकी है।

कम ब्याज rate का मतलब है कि बैंक लोन की ब्याज दरें भी कम हो सकती हैं, जिससे आपकी EMI में राहत मिल सकती है। इससे घर खरीदने, कार लेने या दूसरा लोन लेने वालों को पैसे की बचत होगी।

इस फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर में नई तेजी आने की उम्मीद है - क्योंकि सस्ती EMI से मकान खरीदने की मांग बढ़ सकती है। अगर आपने फ्लोटिंग रेट लोन लिया है, तो कुछ ही हफ्तों में आपको EMI में कमी दिखने लगेगी। लेकिन यदि लोन फिक्स्ड रेट पर है, तो इस कटौती का असर तुरंत नहीं दिखेगा — फिक्स्ड रेट लोन पर बदलाव बैंक के अगले रिव्यू तक तय होता है।

ये भी पढ़ें : पुतिन का नाश्ता बेहद खास, बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी की पसंद ये भारतीय डिश, जानें क्या खाते हैं पुतिन?

RBI ने GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया

इस फैसले से आम परिवारों के बजट में राहत मिलेगी — लोन लेने वालों का बोझ कम होगा। Reserve Bank of India (RBI) ने FY26 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि (GDP ग्रोथ) का अनुमान बढ़ा कर 7.3% कर दिया है।  यह बताता है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत दिशा में बढ़ रही है। उत्पादन‑उद्योग (मैन्युफैक्चरिंग) ठीक हो रहा है और सेवा क्षेत्र भी स्थिर है।

मतलब — धीरे‑धीरे देश में आर्थिक गतिविधियां सुधार रही हैं, जिससे आम लोगों के लिए जीवन बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है।

लिक्विडिटी बढ़ाने का ऐलान

RBI ने केवल रेपो रेट में कटौती ही नहीं की, बल्कि बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए कई कदम भी उठाए है, जैसे-

  • STF (Standing Deposit Facility) रेट घटकर 5%
  • MSF (Marginal Standing Facility) और बैंक रेट 5.5%
  • 1 लाख करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की OMO खरीद
  • 5 बिलियन डॉलर की तीन साल की डॉलर-रुपया बाय-सेल स्वैप
Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago