Govinda Health Update
Govinda Health Update : बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर गोविंदा मंगलवार आधी रात को बेहोश होने के बाद इमरजेंसी में हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। हालांकि अब उनकी तबीयत पूरी तरह से सामान्य है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हॉस्पिटल से बाहर आते ही गोविंदा मीडिया से मिले और अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी।
मीडिया से बातचीत में गोविंदा ने कहा, “अच्छा हूं। ज्यादा हार्डवर्क कर लिया था और थकान हो गई थी। मैं अब योग-प्राणायाम कर रहा हूं। हैवी एक्सरसाइज मुश्किल होती है। मैं ट्राई कर रहा हूं कि पर्सनैलिटी अच्छी हो जाए, लेकिन योग-प्राणायाम ही सही है।”
गोविंदा को ब्लैक टीशर्ट, मैरून जैकेट, जींस और काले चश्मे में देखा गया।
गोविंदा के दोस्त ललित ने बताया कि रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। पहले फैमिली डॉक्टर से दवा ली गई, लेकिन रात 12 बजे घुटन होने लगी। इसके बाद ललित ने उन्हें हॉस्पिटल ले जाया। इस दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता शादी में शहर के बाहर थीं और बेटी टीना चंडीगढ़ में काम के कारण नहीं थीं।
हॉस्पिटल में गोविंदा धर्मेंद्र से मिलने भी गए थे। धर्मेंद्र की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। अब धर्मेंद्र को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है और उनका आगे का ट्रीटमेंट घर पर ही किया जाएगा। गोविंदा की हालात पहले से बेहतर हैं और वह अब आराम कर रहे हैं।
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…