PM Modi
Delhi Bomb Blast : राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच एजेंसियों को एक बड़ा सुराग मिला है। सूत्रों के अनुसार, यह हमला 26/11 जैसी बड़ी साजिश का हिस्सा था। आतंकियों ने करीब 200 बम तैयार किए थे और उनका प्लान एक साथ तीन बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई और जयपुर में धमाके करने का था।
जांच एजेंसियों ने कई जगहों से संदिग्धों को हिरासत में लिया है और विस्फोटक से जुड़े सबूत भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन ने इस हमले के लिए लंबी प्लानिंग की थी। NIA और दिल्ली पुलिस की टीमें मिलकर मामले की तहकीकात कर रही हैं।
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 या 1090 पर दें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान यात्रा से लौटते ही सीधे अस्पताल पहुंचे और धमाके में घायल नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की पूरी जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
पीएम ने कहा कि “देश के दुश्मन अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे, हमारी एजेंसियां चौकन्ना हैं और दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है और देशभर में हाई सिक्योरिटी व्यवस्था लागू की गई है। जांच जारी है और सभी सुरागों पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…