गुजरात

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 2 बसों की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, कई जिंदा जले; PM ने मुआवजे का किया एलान

Bus Accident in Surat: गुजरात के सूरत में बारडोली के पास धुलिया राजमार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई। घटना में करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है।

बारडोली के पास धुलिया हाईवे पर बस और ट्रैक्टर की टक्कर

यह हादसा बारडोली तालुका के उवा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि धुलिया से सूरत जा रही एक बस, गुजरात की एक अन्य बस और एक ट्रैक्टर आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई। इस दौरान कई यात्री बस के अंदर फंस गए और गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और गैस कटर की मदद से बस को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

PM मोदी ने हादसे पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि बचाव कार्य जारी है और अधिकारी मौके पर राहत एवं सहायता प्रदान कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Sunil Gupta

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

3 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

36 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

39 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago