Gujarat police: गुजरात के पूर्वी कच्छ में तैनात रामगर गुसाई ने दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन और मोदी सरकार के फैसलों से प्रभावित होकर पद छोड़ने का फैसला किया है। उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है।
RSS से जुड़ने का फैसला
पूर्वी कच्छ के आडेसर पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल रामगर गुसाई ने पुलिस अधीक्षक को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार को मजबूत करने और समाज व राष्ट्रसेवा के लिए RSS से जुड़ना चाहते हैं। इस्तीफे में भी उन्होंने इसी उद्देश्य का उल्लेख किया है।
मोदी सरकार के फैसले का समर्थन
एक वायरल वीडियो में रामगर ने कहा कि हालिया आंदोलन के दौरान युवाओं के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी, लेकिन अब मोदी सरकार के समर्थन में पद छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने युवाओं से संघ और BJP सरकार का समर्थन करने की अपील भी की।
2029 तक जूते-चप्पल छोड़ने का संकल्प
रामगर ने RSS को निस्वार्थ सेवा का संगठन बताते हुए अपना जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित करने की बात कही। उन्होंने संकल्प लिया कि 2029 तक भारत में फिर मोदी सरकार और संघ सरकार बनने तक वह जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। फिलहाल उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।
ये भी पढ़े: ट्विशा शर्मा की मौत का सच क्या? CBI की पहली चार्जशीट में पति-सास पर लगे गंभीर आरोप, खुले बड़े राज़

