Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीत लिया। उन्होंने 28:29.38 मिनट का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। हांगझोउ एशियन गेम्स में इसी स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीतने वाले गुलवीर ने इस बार अपने पदक का रंग बदल दिया।
गुलवीर को बहरीन के बिरहानु बालेव ने पीछे छोड़ा। बालेव ने 28:27.51 मिनट के समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं बहरीन के अल्बर्ट किप्टो ने 28:34.18 मिनट में रेस पूरी कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
गुलवीर के लिए यह सिल्वर मेडल इस साल की बड़ी उपलब्धियों में एक और इजाफा है। इससे पहले वह ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर में सिल्वर और 5,000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार उनके खाते में पदक जुड़ रहे हैं।
28 साल के गुलवीर सिंह भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं। पिछले दो साल में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स में अपनी पहचान मजबूत की है। 2025 में दक्षिण कोरिया के गुमी में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 5,000 और 10,000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते थे।
गुलवीर के नाम 5,000 मीटर, 10,000 मीटर, एक मील और हाफ मैराथन के भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं। 2025 में उन्होंने 3:55.63 मिनट के समय के साथ चार मिनट से कम समय में मील पूरी करने वाले पहले भारतीय का रिकॉर्ड बनाया था। इसी साल उन्होंने 59:42 मिनट में हाफ मैराथन पूरी कर एक घंटे से कम समय में यह दूरी तय करने वाले पहले भारतीय का रिकॉर्ड भी बनाया। इंडोर 5,000 मीटर में 12:59.77 मिनट का समय निकालकर वह 13 मिनट की बाधा तोड़ने वाले पहले एशियाई एथलीट भी बने।
गुलवीर फिलहाल अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स में ट्रेनिंग कर रहे हैं। बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के बीच नागोया में जीता गया यह सिल्वर उनके लगातार बेहतर होते प्रदर्शन की एक और उपलब्धि है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…