उत्तर प्रदेश

सहारनपुर के जंगलों में गोलियों की गूंज, 7 लाख की लूट करने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीते 48 घंटे से फैली खामोशी बुधवार सुबह अचानक गोलियों की आवाज़ से टूट गई। जनकपुरी थाना क्षेत्र के खुर्द जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई, जिसमें लाखों की लूट के आरोपी दो बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हो गए, जबकि एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर में हड़कंप मचा दिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, दो दिन पहले चोकर व्यापारी के साथ दिनदहाड़े 7 लाख रुपये की लूट की वारदात ने सहारनपुर पुलिस की नींद उड़ा दी थी। घटना के बाद लगातार सर्विलांस, सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से पुलिस आरोपी गिरोह तक पहुंच गई। बुधवार तड़के जनकपुरी पुलिस और सहारनपुर SOG को सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश खुर्द के जंगल में छिपे हैं।

10 मिनट चली गोलीबारी

जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। करीब 10 मिनट चली इस गोलीबारी में दो बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं और वे जमीन पर गिर पड़े। घायल होने पर भी दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तीसरा बदमाश घने जंगलों की तरफ भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी कर दिया है।

कुख्यात अपराधी है बदमाश

गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने लूटे गए 4 लाख 30 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक बाकी रकम संभवतः फरार आरोपी के पास है। बरामद राशि के अलावा पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की है। SP सिटी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश कुख्यात अपराधी हैं और कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के गांवों में लगातार सर्च जारी है। सहारनपुर पुलिस की तेज कार्रवाई से व्यापारी वर्ग ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़े: मेड इन इंडिया या मेगा फ्रॉड? वारी एनर्जी पर IT की बड़ी छापेमारी, चीन के सोलर सेल को अमेरिका में बेचने का आरोप

Shagun Chaurasia

Recent Posts

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

7 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

33 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

48 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

52 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

2 hours ago