गुरुग्राम सेक्टर-5 में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत।
गुरुग्राम के सेक्टर-5 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को एक कार ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौत हो गई।
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
यह हादसा गुरुग्राम के सेक्टर-5 के रिहायशी इलाके में रात करीब 9 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि दो साल की बच्ची अधिराज तिवारी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक कार वहां पहुंची और बच्ची को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर चढ़ गई।
टक्कर की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्ची को गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा देखकर परिवार के होश उड़ गए।
हादसे के बाद परिवार और स्थानीय लोग बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
बच्ची के पिता वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी घर के सामने ही खेल रही थी।
उन्होंने कहा कि जिस कार से हादसा हुआ, उसका चालक कुछ देर पहले ही कार में बैठकर गया था। करीब पांच मिनट बाद वह कार लेकर वापस आया और बच्ची को टक्कर मार दी।
पिता के मुताबिक, हादसा इतना तेज था कि बच्ची को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक सेक्टर-5 का ही रहने वाला है।
पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि फुटेज और दूसरे साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…
PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…
Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…
India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…
Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…