Breaking

गुरुग्राम में झुग्गी बस्ती में भीषण आग, सैकड़ों झोपड़ियां जलकर खाक

Gurugram fire: हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित झुग्गी बस्ती में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग ने कुछ ही मिनटों में तेजी से फैलते हुए पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

राहत-बचाव कार्य जारी

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के साथ-साथ सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें भी जुटी हुई हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

कोई जनहानि की खबर नहीं

अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, जो राहत की बात है। हालांकि, आग के कारण लोगों का भारी नुकसान हुआ है और कई परिवार बेघर हो गए हैं।

कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कोलंबिया में नहीं थम रही हिंसा, चलती बस को बनाया निशाना; कई लोगों की गई जान

Deepika Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago