उत्तर प्रदेश

ज्ञानोदय कॉन्क्लेव-2025: सीमा त्यागी बोलीं- किताबों से आगे है असली शिक्षा, परिवार और समाज भी जिम्मेदार

Gyanodya Conclave-2025 : न्यूज इंडिया द्वारा आयोजित किया गया ज्ञानोदय कॉन्क्लेव-2025 में शिक्षा और बच्चों के संस्कारों पर हुई चर्चा ने माहौल को गंभीर और आत्ममंथन करने वाला बना दिया। पेरेंट एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने मंच से बोलते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के जीवन को आकार देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली पर बार-बार सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन असल जिम्मेदारी परिवार और समाज की भी है।

“पहली शिक्षिका मां होती है,” सीमा त्यागी

सीमा त्यागी ने कहा कि “पहली शिक्षिका मां होती है,” लेकिन आज के दौर में मां-बाप दोनों के पास बच्चों के लिए समय की भारी कमी है। बदलती सामाजिक व्यवस्था में जहां जॉइंट फैमिली का चलन लगभग खत्म हो गया है, वहीं बच्चे दादा-दादी और नाना-नानी के संस्कारों से भी वंचित रह रहे हैं। पहले गर्मियों की छुट्टियों में जहां बच्चे रिश्तेदारों के घर जाकर पारिवारिक मूल्यों को सीखते थे, वहीं आजकल समर कैंप और ट्यूशन क्लास उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं।

बच्चों को इंसान बनाने की जिम्मेदारी स्कूलों पर क्यों

उन्होंने चिंता जताई कि बच्चों का ज्यादातर समय स्कूल, ट्यूशन और मोबाइल गेम्स में बीतता है। इस कारण न तो उनके पास खेलने का समय है, न घूमने का और न ही परिवार के साथ जीवन के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हम बच्चों को इंसान बनाने की सारी जिम्मेदारी स्कूलों पर डाल देते हैं, तो परिवार की भूमिका कहां चली जाती है?

अपने संबोधन में सीमा त्यागी ने संस्कार और शिक्षा के महत्व को एक श्लोक के जरिए समझाया—
“येषां न विद्या न तपो न दानं, ज्ञानं न शीलं न गुणो न धर्मः।
ते मृत्युलोके भुवि भारभूता, मनुष्यरूपेण मृगाश्चरन्ति।।”

शिक्षा का असली उद्देश्य अच्छे इंसान बनाना

उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को विद्या, ज्ञान, शील और धर्म का बोध नहीं कराया जाएगा, तो वे केवल दिखने में मनुष्य होंगे लेकिन भीतर से पशुवृत्ति को जीएंगे। शिक्षा का असली उद्देश्य अच्छे इंसान बनाना है, न कि केवल डिग्री और नौकरी पाना। कॉन्क्लेव में उपस्थित शिक्षा विशेषज्ञों ने भी स्वीकार किया कि भारत की मौजूदा शिक्षा प्रणाली ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों की भी मांग करती है। उनका का कहना था कि नई शिक्षा नीति (NEP-2020) इस दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसमें कौशल आधारित शिक्षा, मातृभाषा का महत्व और मूल्यों की शिक्षा को जोड़ा गया है।

ज्ञानोदय कॉन्क्लेव-2025 का शिक्षा पर विमर्श

सीमा त्यागी ने अंत में अपील की कि माता-पिता को बच्चों को केवल अकादमिक उपलब्धियों की दौड़ में धकेलने की बजाय उनके साथ समय बिताना चाहिए। उन्होंने कहा कि “स्कूल शिक्षा का आधार बना सकता है, लेकिन जीवन की असली शिक्षा घर और परिवार से ही मिलती है।” ज्ञानोदय कॉन्क्लेव-2025 में हुई यह चर्चा इस बात का संकेत है कि भारत में शिक्षा पर विमर्श अब केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago