बालों पर तेल लगाने का सही तरीका, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Hair Oiling : सिर पर तेल लगाना भारत में पुरानी परंपरा रही है और इसे बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक स्किन एक्सपर्ट्स तक, सभी हेयर ऑयलिंग (Hair Oiling) की अहमियत मानते हैं। लेकिन अगर तेल लगाने का तरीका गलत हो, तो फायदा मिलने के बजाय स्कैल्प पर पोर ब्लॉकेज और डैंड्रफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी विषय पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवांदा ने सही तकनीक बताई है।

तेल लगाने का सही तरीका

  • हल्के तेल का चुनाव करें: विशेषज्ञों के अनुसार बालों के लिए हल्के तेल जैसे नारियल या बादाम का तेल सबसे बेहतर होते हैं।
  • स्कैल्प पर हमेशा तेल न लगाएं: अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो तेल को केवल बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। इससे हेयर स्ट्रैंड्स को पोषण मिलेगा और चिपचिपाहट नहीं होगी।
  • ड्राई स्कैल्प वालों के लिए: जिनकी स्कैल्प ड्राई और हेल्दी है, वे जरूरत पड़ने पर स्कैल्प पर भी हल्का तेल लगा सकते हैं।
  • तेल लगाने का समय: बालों में तेल 1 से 2 घंटे तक ही रखें। लंबे समय तक तेल लगाए रखना जरूरी नहीं है।
  • रातभर तेल न छोड़ें: डॉ. परवांदा के अनुसार, रातभर तेल लगाकर सोना सही नहीं है क्योंकि सोते समय तेल चेहरे, कंधों और पीठ तक फैलकर पिंपल्स और स्किन इरिटेशन का कारण बन सकता है।
  • धुलाई जरूरी: बालों पर तेल लगाने के बाद हल्के शैंपू से अच्छे से सिर धो लें, ताकि स्कैल्प पर बिल्ड-अप न हो।

बालों पर तेल लगाने के फायदे

  • स्कैल्प को नमी (Moisture) मिलती है और बाल रूखे-सूखे नहीं रहते।
  • टूटते और डैमेज होते बाल मजबूत होते हैं।
  • हेयर ग्रोथ बेहतर होती है और बाल घने दिखने लगते हैं।
  • बालों में नेचुरल शाइन आती है और वे स्वस्थ नजर आते हैं।
  • सही तेल का इस्तेमाल समय से पहले सफेद होने वाले बालों की समस्या को भी कम कर सकता है।

ये भी पढ़े – जानवरों की तरह दौड़ने का नया ट्रेंड, सोशल मीडिया पर बना सनसनी, फिटनेस का अनोखा अंदाज

विशेषज्ञ की राय

डॉ. निरुपमा परवांदा का कहना है कि Hair Oiling तभी असरदार होगी जब इसे सही तरीके से किया जाए। जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से तेल लगाने से स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हल्के तेल का चुनाव करें, तय समय तक लगाएं और बाद में अच्छी तरह से धो लें।

Shweta Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

6 hours ago