Apple Awe Dropping event on September 9 devices will be discontinued along with iPhone 17 series
Apple Awe Dropping event : टेक दिग्गज Apple ने अपने अपकमिंग इवेंट Awe Dropping की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी है. यह मेगा लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कंपनी iPhone 17 सीरीज़ के तहत चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max. हर साल की तरह इस बार भी Apple कुछ पुराने प्रोडक्ट्स को बंद करने जा रहा है. कंपनी जिन डिवाइसेस को डिस्कंटीन्यू करेगी,उनका प्रोडक्शन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. हालांकि स्टॉक में मौजूद यूनिट्स को रिटेलर्स और थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए बेचा जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक Apple इस बार जिन डिवाइसेस को अलविदा कह सकता है,उनमें iPhone 15 और iPhone 15 Plus शामिल हैं. इसके अलावा iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को भी नए प्रो मॉडल्स से रिप्लेस किया जाएगा. साथ ही, Apple Watch Series 10, Watch Ultra 2 और AirPods Pro (2nd Gen) का भी प्रोडक्शन बंद किया जा सकता है.
डिवाइस डिस्कंटीन्यू होने का मतलब ये नहीं कि उन्हें खरीदा नहीं जा सकता. Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर ये उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर इन्हें भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा.
Apple अपने इवेंट के बाद स्टैंडर्ड मॉडल्स की कीमतों में कटौती करता है. उम्मीद है कि इस बार भी iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमतों में लगभग ₹10,000 तक की गिरावट देखने को मिलेगी. साथ ही, iPhone 16E, iPhone 16 और iPhone 16 Plus कंपनी की नई एंट्री-लेवल रेंज होंगे. Apple के डिस्कंटीन्यू प्रोडक्ट्स (संभावित लिस्ट)
यदि आप Apple डिवाइस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ दिनों का इंतजार फायदेमंद हो सकता है. 9 सितंबर के बाद पुराने मॉडल्स पर अच्छे ऑफर्स और नई रेंज के ऑप्शन उपलब्ध होंगे.
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…