Haircare Tips
Haircare Tips: देशभर में होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। रंगों के इस पर्व पर लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। हालांकि होली खेलते समय जितना आनंद आता है, बाद में वही रंग बालों और त्वचा के लिए परेशानी बन सकता है। खासकर बालों में रंग और केमिकल फंस जाने से स्कैल्प ड्राई हो जाती है, जिससे हेयर फॉल, डैंड्रफ और रूखेपन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में केवल शैंपू या कंडीशनर काफी नहीं होता, बल्कि बालों को गहराई से पोषण देने की जरूरत होती है। कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप बालों की खोई हुई नमी और चमक वापस पा सकते हैं।
होली के बाद बालों की देखभाल के लिए दही और नारियल तेल का मिश्रण काफी फायदेमंद माना जाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प पर जमे रंग और गंदगी को साफ करने में मदद करता है। वहीं नारियल तेल बालों को पोषण देकर उन्हें मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक होता है। इस मास्क को लगाने से बालों की ड्राईनेस कम हो सकती है और उन्हें जरूरी नमी मिलती है।
एलोवेरा बालों और स्कैल्प को ठंडक देने के साथ-साथ ड्राईनेस कम करने में मदद करता है। वहीं शहद प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है, जो बालों में नमी बनाए रखता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है।
इसे तैयार करने के लिए 3 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह मिश्रण बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। यह उपाय डैमेज बालों को पोषण देने और उन्हें स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने में मदद करता है। वहीं जैतून का तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और क्षतिग्रस्त बालों की मरम्मत करने में सहायक होता है।
इन दोनों को मिलाकर तैयार किया गया हेयर मास्क बालों को पहले से ज्यादा मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से बालों की गुणवत्ता में सुधार देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: न होगी खराब, न पड़ेगी नरम; जानें गुजिया स्टोर करने का सही और आसान तरीका
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…