मनोरंजन

₹2 करोड़ की फिल्म ने कमाए ₹200 करोड़, काशी पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम

Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन ₹201 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया। सफलता के बाद फिल्म की टीम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

36वें दिन ₹201 करोड़ का कलेक्शन

महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 36वें दिन ₹201 करोड़ तक पहुंच गया है और अभी इसके और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म की लगातार कमाई को इसकी बड़ी सफलता माना जा रहा है।

काशी पहुंची फिल्म की टीम

सफलता के बाद फिल्म की टीम शुक्रवार को वाराणसी पहुंची। अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और अभिनेता शोभिनव सत्य अपने साथियों के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गए। टीम ने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि के साथ फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। शोभिनव सत्य के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक उनसे मिलने पहुंच गए। मंदिर से बाहर निकलते समय लोगों ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान वह शिव भक्ति में लीन नजर आए। माथे पर चंदन और लाल टीका, गले में फूलों की माला और हाथ में रुद्राक्ष की माला उनके धार्मिक अंदाज को खास बना रही थी।

नीम करोली बाबा के किरदार की चर्चा

फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों और प्रशंसकों से काफी सराहना मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि उनके अभिनय और रूप-रंग में अब उन्हें बाबा की छवि नजर आती है। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि वह महादेव का आशीर्वाद लेने काशी आए हैं। उनके मुताबिक, महादेव के आशीर्वाद से ही वह यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के साथ काशीवासियों से भी प्यार और आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago