Cover Story Big

जौहरी पुर में पड़ोसी महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को शूट किया; मौके पर मौत

Delhi: दिल्ली के जौहरी पुर में 32 वर्षीय नीरज ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से 48 वर्षीय पड़ोसी राजवती के पैर में गोली मारने के बाद खुद के सिर में गोली मार ली। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश रही है।

घड़ा मांगने के दौरान फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 7:15 बजे नीरज ने पड़ोसी राजवती को फोन कर मिट्टी का घड़ा मांगा था। राजवती के परिवार का गोकलपुरी में मिट्टी के बर्तनों का कारोबार है। बातचीत के दौरान नीरज ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी और गोली राजवती के दाहिने पैर में लगी। उन्हें इलाज के लिए राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजवती के बयान के अनुसार, गोली चलाने के बाद नीरज घर की पहली मंजिल के एक कमरे में गया और खुद को अंदर बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

कमरे में खून से लथपथ मिला नीरज

आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे तक पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे तोड़ा गया, जहां नीरज खून से लथपथ मिला। उसके पास से रिवॉल्वर भी बरामद हुई। राजवती के पति के मुताबिक, नीरज उनका पड़ोसी था, लेकिन परिवार की उससे ज्यादा जान-पहचान नहीं थी। उन्होंने चार-पांच राउंड फायरिंग की बात बताई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में पुलिस को महिला पर फायरिंग के बाद नीरज द्वारा खुद को गोली मारने की बात सामने आई है।

खुदकुशी की वजह की जांच

पुलिस के अनुसार, नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल भेजा गया है और इनक्वेस्ट की कार्रवाई जारी है। गोकलपुरी थाने में BNS की धारा 109(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब फायरिंग और आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Tanisha Verma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

8 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

9 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

10 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

11 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

11 hours ago