मनोरंजन

बिना बड़े स्टार और बजट के ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 25 दिन में ₹47 करोड़ पार; मधुर भंडारकर ने बताया केस स्टडी

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा है। रिलीज के समय फिल्म को लेकर खास चर्चा नहीं थी और शुरुआती दिनों में दर्शकों की संख्या भी कम रही। लेकिन सकारात्मक समीक्षाओं और माउथ पब्लिसिटी के बाद फिल्म की स्थिति तेजी से बदल गई। फिल्म ने रिलीज के 25 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि फिल्म बिना बड़े बजट और बड़े स्टारकास्ट के इस मुकाम तक पहुंची है।

मधुर भंडारकर ने की फिल्म की तारीफ

नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने ‘हनुमान अंश’ की सफलता की तारीफ की है। उन्होंने X पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। मधुर भंडारकर ने कहा कि थिएटर में फिल्म देखते हुए उन्हें शुद्ध सिनेमाई जादू महसूस हुआ और दर्शक स्क्रीन से जुड़े हुए नजर आए। उन्होंने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन को ईमानदार और संवेदनशील बताया। फिल्म में नीम करोली बाबा की भूमिका निभाने वाले शोभिनव सत्य के अभिनय की भी उन्होंने तारीफ की और इसे सहज व शानदार बताया।

कम बजट की फिल्म को बताया केस स्टडी

मधुर भंडारकर ने फिल्म की सफलता को पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण केस स्टडी बताया। उनके मुताबिक, फिल्म में बड़ा स्टारकास्ट नहीं है और बजट भी कम है, लेकिन मजबूत कहानी और फिल्म को लेकर विश्वास ने इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने फिल्म के निर्माता, कलाकारों और तकनीकी टीम को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी। साथ ही उन दर्शकों का भी आभार जताया, जिन्होंने फिल्म को बड़ी ब्लॉकबस्टर बनाने में योगदान दिया।

पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई

‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रही थी। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए थे। शुरुआती दो हफ्तों में भी फिल्म की कमाई कमजोर रही और सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाने के लिए फिल्म को संघर्ष करना पड़ा। इसके बाद 17वें दिन फिल्म के कलेक्शन में अचानक तेजी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म की तारीफ करनी शुरू की, जिसके बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी।

तीसरे हफ्ते में आया बड़ा उछाल

फिल्म की कमाई में तीसरे हफ्ते के दौरान खास तेजी देखने को मिली। इस दौरान ‘हनुमान अंश’ ने 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म लगातार आगे बढ़ती रही और 25 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 47 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है कहानी

‘हनुमान अंश’ की कहानी आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी विशाल चतुर्वेदी ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया और दर्शकों की माउथ पब्लिसिटी ने इसकी बॉक्स ऑफिस यात्रा को पूरी तरह बदल दिया।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/junior-engineer-recruitment-row-brajesh-pathak-clarification/

Lavanya Dayal

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago